चेन्नई , अक्टूबर 20 -- तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने पर पुलिस ने विपक्षी द्रमुक पार्टी के दो पदाधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

ग्रेटर चेन्नई सिटी पुलिस ने शहर में द्रमुक की महिला शाखा की बैठक के दौरान तमिलगा वेत्री कड़गम (टीवीके) के संस्थापक और प्रदेश के मुख्यमंत्री विजय के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने पर द्रमुक के दो पदाधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस की एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि टीवीके हार्बर क्षेत्र सचिव उदयकुमार की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए द्रमुक के 95वें वार्ड की काउंसलर सुश्री सुधा दीनदयालन और पार्टी पदाधिकारी मुरली के खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित