चंडीगढ़ , अक्टूबर 20 -- देशभर में आज विजयदशमी का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक दशहरे को लेकर लोगों में खासा उत्साह है। मौसम साफ रहने के आसार के बीच शहरों में रावण दहन कार्यक्रमों की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

चंडीगढ़ में भी विजयदशमी के अवसर पर कई स्थानों पर रावण दहन के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों को देखने के लिए हजारों की संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है। त्योहार को लेकर खासकर बच्चों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। बच्चे अपने माता-पिता के साथ दशहरा मैदानों में पहुंचकर रावण दहन का नजारा देखेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित