जयपुर , मार्च 19 -- राजस्थान डिजिटल युग में तेजी से उभर रही विगीलो टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड ने सुरक्षा और आईटी सेवाओं के साथ अब ई-कॉमर्स क्षेत्र में भी अपना कदम बढ़ाते हुए अपने नए ऑनलाइन प्लेटफॉर्म 'विगीलो .इन' को लॉन्च किया है।
इस अवसर पर कंपनी ने जयपुर में गुरुवार को मीडिया को इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इससे ग्राहकों को अब एक ही जगह पर टेक्नोलॉजी से जुड़े उत्पाद और सेवाएं आसानी से उपलब्ध होंगी। अब तक सीसीटीवी सर्विलांस, नेटवर्किंग सॉल्यूशंस, स्मार्ट ऑफिस सेटअप और आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बना चुकी विगिलो टेक्नोलॉजीज ने ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के माध्यम से ग्राहकों को और अधिक सुविधा प्रदान करने का लक्ष्यरखा है।
कंपनी ने कहा, " हमारा उद्देश्य है कि ग्राहक न केवल हमारी सेवाओं का लाभ लें, बल्कि उन्हें ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से सभी जरूरी टेक्नोलॉजी प्रोडक्ट्स भी आसानी से मिल सकें। विगीलो .इन के जरिए हम एक डिजिटल मार्केटप्लेस तैयार कर रहे हैं, जहां गुणवत्ता और भरोसे को प्राथमिकता दी जाएगी। "इस प्लेटफॉर्म पर ग्राहकों को सीसीटीवी कैमरा, सिक्योरिटी डिवाइसेस, नेटवर्किंग इक्विपमेंट और अन्य टेक्नोलॉजी प्रोडक्ट्स उचित कीमत पर उपलब्ध कराए जाएंगे। साथ ही, आसान ऑर्डरिंग, तेज डिलीवरी और विश्वसनीय सर्विस सपोर्ट भी सुनिश्चित किया जाएगा।
कंपनी का यह नवाचार अस्पताल, घर, कार्यालय, प्रतिष्ठान आदि जगहों पर सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण साबित हो सकता है जिसमें इसके माध्यम से किसी घटना या चोरी पर तुरंत अलर्ट मिलेगा और इस पर ध्यान नहीं देने पर मोबाइल भी बजेगा। कंपनी का यह कदम क्षेत्र में डिजिटल और टेक्नोलॉजी आधारित व्यापार को नयी दिशा देने वाला साबित हो सकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित