मुंबई , सितंबर 17 -- बॉलीवुड अभिनेता विक्रांत मैसी हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 'मुसाफिर कैफे' नाम से दो नए कैफे खोलने जा रहे हैं।सूत्रों के अनुसार, दोनों स्थानों पर निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। कैफे को 'मुसाफिर कैफे' धारावाहिक में दिखाए गए कैफे की तर्ज पर तैयार किया जा रहा है। इनमें कलाकारों के ठहरने के लिए करीब 20 कमरों की सुविधा भी होगी।

विक्रांत मैसी धारावाहिक में चंदर की भूमिका निभा रहे हैं और अपने निर्माण संस्थान 'होममेड स्टोरीज' के जरिए भी इससे जुड़े हैं। कहानी में चंदर पहाड़ों में कैफे शुरू कर अपने सपनों को पूरा करने की कोशिश करता है।

इन दोनों कैफे के जरिए धारावाहिक की काल्पनिक दुनिया को वास्तविक जीवन में उतारने की तैयारी की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित