मुंबई , जनवरी 12 -- बॉलीवुड अभिनेत्री सैयामी खेर मशहूर डिज़ाइनर से फिल्म निर्देशक बने विक्रम फड़नीस की आने वाली हिंदी फिल्म में मुख्य भूमिका निभाएंगी।

सैयामी खेर नए साल की शुरुआत एक खास और उत्साह भरे प्रोजेक्ट के साथ करने जा रही हैं। वह विक्रम फड़नीस की आने वाली हिंदी फिल्म में मुख्य भूमिका निभाएंगी। यह फिल्म रील यूफोरिया और नाइट स्काई मूवीज़ के सहयोग से बन रही है और इसकी शूटिंग मुंबई में शुरू हो चुकी है। यह सैयामी के करियर का एक और अहम पड़ाव है। इस फिल्म में सैयामी के साथ विनीत कुमार सिंह और ताहिर राज भसीन भी अहम भूमिकाओं में नज़र आएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित