भागलपुर , जून 06 -- बिहार के पथ निर्माण मंत्री ई. कुमार शैलेंद्र ने शनिवार को बताया कि विक्रमशिला सेतु पर तैयार किए गए चार बेली ब्रिज सात जून को सुबह 10 बजे आम जनता के लिए समर्पित किए जाएंगे। पथ निर्माण मंत्री ई. कुमार शैलेंद्र ने आज इन बेली ब्रिजों का निरीक्षण कर निर्माण कार्य की अंतिम समीक्षा की।निरीक्षण के दौरान भागलपुर के जिलाधिकारी नवल किशोर चौधरी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित