, Oct. 1 -- यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए घाटों पर नियंत्रण कक्ष, चिकित्सा शिविर, जीविका दीदी की रसोई, पुलिस बल और आपदा मित्रों की तैनाती की गई है। वैकल्पिक यातायात व्यवस्था की निगरानी वरीय अधिकारियों को सौंपी गई है।
जिलाधिकारी ने बताया कि पटना और उत्तर बिहार जाने वाले यात्रियों के लिए निर्माणाधीन मुंगेर-मिर्जाचौकी ग्रीनफील्ड फोरलेन (एनएच-33) का एक लेन भागलपुर से मुंगेर तक आवागमन के लिए चालू किया गया है।
वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि घाटों और वैकल्पिक मार्गों पर सुरक्षा एवं यातायात नियंत्रण के लिए पुलिसकर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। यात्रियों की सहायता के लिए भागलपुर और नवगछिया में जिला आपातकालीन नियंत्रण कक्ष चौबीस घंटे कार्यरत रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित