नयी दिल्ली , अप्रैल 06 -- बिटडेल्टा इंडिया ने सोमवार को विकास एम. सचदेवा को अपने मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त करने की घोषणा की।
कंपनी ने यह नियुक्ति ऐसे समय में की है जब वह भारतीय निवेशकों के लिए अपना डिजिटल एसेट ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म पेश करने की तैयारी कर रही है।
बिटडेल्टा इंडिया की प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि श्री सचदेवा के पास देश के वित्तीय सेवा क्षेत्र में तीन दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है, जिसमें एसेट प्रबंधन, पूंजी बाजार और निवेश उत्पाद शामिल हैं। उन्हें वित्तीय नवाचार, गवर्नेंस और उभरते एसेट वर्ग में उनके योगदान के लिए व्यापक रूप से पहचाना जाता है।
श्री सचदेवा सेबी द्वारा नियुक्त म्यूचुअल फंड परामर्श समिति के सदस्य रहे हैं।
बिटडेल्टा इंडिया में उनके पास कंपनी की समग्र रणनीति, बाजार विकास और प्लेटफॉर्म के क्रियान्वयन के नेतृत्व की जिम्मेदारी होगी। नियमन-अनुरूप और विश्वसनीय प्लेटफॉर्म तैयार करने में उनका अनुभव उन्हें इस भूमिका के लिए सहज विकल्प के रूप में पेश करता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित