रेवाड़ी , जून 14 -- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के हरियाणा प्रदेश प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद डॉ. सतीश पूनिया ने कहा कि रेवाड़ी की ऐतिहासिक धरती से ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की नींव रखी गई थी और पिछले 12 वर्षों से वह प्रधान सेवक के रूप में देश की सेवा कर रहे हैं। वह रविवार को नासिया रोड स्थित जैन मंदिर सभागार में आयोजित विकसित भारत संकल्प सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि हरियाणा की जनता ने देशहित को सर्वोपरि रखते हुए केंद्र में मोदी सरकार और प्रदेश में नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी सरकार को तीसरी बार जनादेश दिया। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारें जनकल्याणकारी नीतियों के माध्यम से विकास को गति दे रही हैं।
डॉ. पूनिया ने कहा कि सरकार की योजनाओं के तहत करोड़ों लोगों को बैंकिंग व्यवस्था से जोड़ा गया है तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से लाखों परिवारों को आवास उपलब्ध कराए गए हैं। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्गों के विस्तार, कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाने, रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता और सैन्य उपकरणों के निर्यात को सरकार की प्रमुख उपलब्धियां बताया।
कार्यक्रम में रेवाड़ी विधायक लक्समन सिंह यादव लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि भारत तेजी से दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, वंदे भारत ट्रेनों, मेक इन इंडिया, अंत्योदय अन्न योजना और प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना जैसी योजनाओं का उल्लेख किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित