गया , अक्टूबर 17 -- बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने शनिवार को कहा कि विकसित और समृद्ध बिहार ही उनके जीवन का उद्देश्य रहा है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि अपने 20 वर्षों के कार्यकाल की हर उपलब्धि वह बिहारवासियों के प्रेम और विश्वास को समर्पित करते हैं। करोड़ों बिहारवासियों का भरोसा ही उनके जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है।

श्री कुमार ने आज गया के केदारनाथ मार्केट में दुर्गापूजा के अवसर पर बिहार में वर्ष 2005 से 2025 के दौरान उनके मुख्यमंत्री कार्यकाल में हुए विकास कार्यों पर आधारित चार दिवसीय '20 साल बेमिसाल' प्रदर्शनी का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया।

जदयू के कार्यकर्ताओं की ओर से आयोजित इस प्रदर्शनी में राज्य में पिछले दो दशकों के दौरान हुए विकास कार्यों और उपलब्धियों को चित्रों एवं विभिन्न कलाकृतियों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित