पटना , जुलाई 05 -- बिहार में पटना जिले के गौरीचक थाना क्षेत्र से पुलिस ने एक वाहन से 476 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि शनिवार को गौरीचक थाना को गुप्त सूचना मिली थी कि एक वाहन से अवैध शराब की तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संदिग्ध वाहन को रोककर उसकी विधिवत तलाशी ली।

सूत्रों ने बताया कि तलाशी के दौरान वाहन से कुल 476 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। बरामद शराब के साथ तस्करी में प्रयुक्त वाहन को भी जब्त कर लिया गया है। इस संबंध में गौरीचक थाना में मामला दर्ज कर अग्रेतर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित