अलवर , जून 04 -- राजस्थान में अलवर जिले के रैनी थाना क्षेत्र स्थित दिल्ली-मुंबई सुपर एक्सप्रेस वे पर गुरुवार को चैनल नंबर 141 के पास एक ट्रक के आगे जा रहे एक अज्ञात वाहन से टकराने से ट्रक चालक की मौत हो गयी।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि ट्रक गुजरात के राजकोट से सामान भरकर दिल्ली की ओर जा रहा था। एक्सप्रेस-वे पर अचानक चालक को झपकी आ गयी। रफ्तार तेज होने के कारण चालक का ट्रक पर से नियंत्रण खो गया और ट्रक आगे चल रहे किसी बड़े वाहन में पीछे से जा घुसा। इस टक्कर से ट्रक का केबिन पिचक गया और चालक उसमें बुरी तरह फंस गया।
पुलिस ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और चालक को केबिन से निकाला। तब तक ट्रक चालक साजिद की मौत हो गयी चुकी थी। शव रैणी राजकीय अस्पताल के शवगृह में रखवाया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित