भरतपुर , अप्रैल 21 -- राजस्थान में डीग जिले के सीकरी थाना क्षेत्र में पुलिस ने चोरी की मोटरसाईकिल खरीदने एवं बेचने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार करके उससे चोरी की 10 मोटरसाईकिलें बरामद की हैं।

पुलिस अधीक्षक शरण गोपीनाथ ने मंगलवार को बताया कि जिला विशेष दल (डीएसटी) के सहयोग से ककराला पहाड के नडों में रूददी मेव को गिरफ्तार करके विभिन्न जिलों एवं राज्यों से चोरी करके फर्जी नम्बर प्लेट लगी 10 मोटरसाईकिलों को बरामद किया।

उन्होंनेे बताया कि चोरों का यह संगठित गिरोह वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहा था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित