पटना , फरवरी 20 -- बिहार में पटना जिले के दीघा थानांतर्गत जेपी सेतु पर वाहन चेकिंग के दौरान एक वाहन से 18.05 लाख रूपये बरामद किये गये हैं।

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-02 (विधि व्यवस्था) सुश्री दिव्यांजली जायसवाल ने शुक्रवार को बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक, पटना के निर्देशानुसार फरार/वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिये चलाए जा रहे सघन वाहन जांच अभियान के दौरान गुरूवार की देर रात जेपी सेतु पर वाहन चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध वाहन को रोककर जांच की गई।

सुश्री जायसवाल ने बताया कि जांच में वाहन से 18.05 लाख रूपया बरामद किया गया है।वाहन चालक द्वारा राशि के संबंध में संतोषजनक जवाब नहीं दिए जाने पर विधि-सम्मत कार्रवाई करते हुए पूरी राशि जब्त कर आयकर विभाग को सूचित किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित