भीलवाड़ा , अप्रैल 06 -- राजस्थान में भीलवाड़ा-चित्तौड़गढ़ मार्ग पर सोमवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मोपेड सवार एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि कन्हैयालाल दोपहर में अपनी मोपेड से कहीं जा रहे थे कि सोहणा फैक्ट्री के पास विपरीत दिशा से आ रहे एक वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे कन्हैयालाल की मौके पर ही मौत हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित