नयी दिल्ली , सितंबर 14 -- श्रीलंका के पूर्व तेज गेंदबाज चमिंडा वास 2027 में दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजी कोच के तौर पर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में कोचिंग की शुरुआत करने जा रहे हैं।

क्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसाार वास और भारत के पूर्व लेग-स्पिनर अमित मिश्रा उस कोचिंग स्टाफ का हिस्सा होंगे। भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली मुख्य कोच होंगे, जबकि भारत के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह असिस्टेंट कोच की भूमिका निभाएंगे। टेस्ट में 355 और वनडे में 400 विकेट लेने वाले श्रीलंका के सबसे सफल तेज़ गेंदबाज़ वास ने 2008 से 2010 तक IPL के शुरुआती तीन सीज़न में डेक्कन चार्जर्स के लिए खेला था। 52 वर्षीय वास का कोचिंग अनुभव मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय स्तर का रहा है, जिसमें श्रीलंका की पुरुष टीम के साथ तीन अलग-अलग कार्यकाल शामिल हैं - 2012-15, 2016-2017, 2021 में कुछ समय के लिए वेतन विवाद के कारण अपने कार्यकाल के दो दिन बाद ही इस्तीफा दे दिया था। और 2022। उन्होंने अपने कोचिंग करियर की शुरुआत न्यूज़ीलैंड की पुरुष टीम के लिए कंसल्टेंट के तौर पर की थी और 2016 में टी-20 विश्वकप के दौरान आयरलैंड के साथ भी काम किया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित