मुंबई , अक्टूबर 21 -- महाराष्ट्र में नवी मुंबई के वाशी इलाके में कोपरी गांव के एक तालाब में दो नाबालिग लड़कों के डूबने के बाद बुधवार को बचाव अभियान चलाकर एक लड़के का शव बरामद किया गया है, जबकि दूसरे बच्चे की तलाश जारी है।बताया जा रहा है कि तालाब में जमा गाद और कचरे की वजह से बचाव कार्य में मुश्किलें आ रही हैं।

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि बचाव अभियान में देरी हुई और सवाल उठाया कि क्या दमकल कर्मियों के पास ऐसी आपातकालीन स्थितियों से निपटने के लिए पर्याप्त प्रशिक्षण और आधुनिक उपकरण हैं या नहीं।

स्थानीय लोगों ने नवी मुंबई नगर निगम की तैयारियों पर भी सवाल उठाए। उन्होंने मांग की कि बचाव सुविधाओं को बेहतर बनाया जाए और जल निकायों के आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं, ताकि भविष्य में ऐसी दुखद घटनाएं न हों। लापता बच्चे की तलाश जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित