वाराणसी , अक्टूबर 18 -- उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले के रामनगर थाना क्षेत्र स्थित पंचवटी मैदान में रामलीला के लिए लाया गया एक हाथी अचानक भड़क गया और उसने अपने महावत को घायल कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महावत को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित