वाराणसी , फरवरी 16 -- पूर्वांचल हज सेवा समिति के तत्वावधान में सोमवार को मदनपुरा स्थित जनता सेवा हॉस्पिटल में हज यात्रियों के लिए दूसरे विशेष स्वास्थ्य एवं प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में हज कमेटी ऑफ इंडिया के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में यात्रियों के स्वास्थ्य परीक्षण और अनिवार्य टीकाकरण की प्रक्रिया पूरी की गई।
समिति के महासचिव अदनान खान ने बताया कि सभी 'आजमीने-ए-हज' के लिए मेडिकल फिटनेस प्रमाणपत्र, अनिवार्य टीकाकरण और हज कमेटी द्वारा जारी ट्रेनिंग सर्टिफिकेट प्राप्त करना अनिवार्य है। इन दस्तावेजों के बिना यात्रा प्रक्रिया को पूर्ण नहीं माना जाएगा। इसी महत्व को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से इस कैंप का संचालन किया गया, जहाँ डॉ. गुलरेज अहमद और डॉ. राशिद जमाल की देखरेख में जायरीन का परीक्षण कर उन्हें आवश्यक प्रमाणपत्र जारी किए गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित