वाराणसी , मई 30 -- कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी यूजी) 2026 परीक्षा ने एक बार फिर नया विवाद खड़ा कर दिया है। नीट और सीबीएसई परीक्षाओं के बाद अब सीयूईटी परीक्षा देने आए परीक्षार्थी तकनीकी समस्या और सर्वर डाउन होने के कारण घंटों तक परेशान रहे।

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) पर एक अभ्यर्थी और परिजन खासा नाराज दिखे। लोहता स्थित एक परीक्षा केंद्र के बाहर चिलचिलाती धूप और गर्मी में अभ्यर्थी व उनके परिजन परेशान नजर आए। ऐसी ही स्थिति वाराणसी के अन्य परीक्षा केंद्रों पर भी देखने को मिली।

अभ्यर्थियों ने बताया कि सुबह नौ बजे शुरू होनी वाली परीक्षा समय पर नहीं शुरू हुई। उन्हें घंटों इंतजार करना पड़ा। सर्वर डाउन और तकनीकी समस्या को वजह बताया गया। अभ्यर्थियों ने गहरा आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि देश की शिक्षा व्यवस्था कहाँ जा रही है। छात्रों के भविष्य से रोज खिलवाड़ किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित