वाराणसी , मई 11 -- उत्तर प्रदेश में वाराणसी जिले के मंडुवाडीह थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से बाइक सवार मां बेटी की मृत्यु हो गयी जबकि एक अन्य गंभीर रुप से घायल हो गया।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि भुल्लनपुर इलाके में जीटी रोड पर रविवार रात करीब 11.30 बजे तेज रफ्तार थार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार महिला सोनी राजभर (27) और उनकी छह वर्षीय बेटी की मौत हो गई, जबकि देवर मनीष राजभर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद थार चालक और एक अन्य युवक मौके से फरार हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, थार चालक ने पीछे से बाइक में टक्कर मारी। बाइक बोनट में फंस जाने के बाद भी चालक ने रुकने की बजाय करीब 100 मीटर तक उसे घसीटते हुए ले गया। जब आसपास के लोग दौड़कर चिल्लाने लगे तो थार चालक वहां से भाग निकला।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित