वाराणसी , अप्रैल 22 -- महिला आरक्षण संशोधन विधेयक (नारी शक्ति वंदन अधिनियम) को लेकर संसद से सड़क तक हंगामा मचा है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की महिला मोर्चा से जुड़ी महिलाओं ने बुधवार को 'जन आक्रोश महिला पदयात्रा' निकाली। इस पदयात्रा में महिलाओं ने राहुल गांधी, अखिलेश यादव समेत अन्य विपक्षी नेताओं के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। महिलाओं ने राहुल गांधी का पुतला भी फूंका।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित