वाराणसी , अप्रैल 18 -- वाराणसी के चोलापुर थाना क्षेत्र के हरिबल्लमपुर गांव के पास रिंग रोड पर शनिवार को तीन ट्रक ट्रेलरों के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में दो चालकों की मौत हो गई, जबकि एक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल चालक को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि संदहा की ओर जा रहा एक ट्रेलर अचानक तकनीकी खराबी के कारण रिंग रोड पर रुक गया। पीछे से आ रहे अन्य दो ट्रेलर उसमें टकरा गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों ट्रेलर अनियंत्रित हो गए और तीनों चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से दो चालकों की मौत हो गई, जबकि एक चालक की हालत नाजुक बनी हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित