वाराणसी , अप्रैल 19 -- उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में रविवार को भेलूपुर थाना क्षेत्र के शिवाला घाट पर एक बड़ा हादसा टल गया। आंध्र प्रदेश से घूमने आए पर्यटकों का एक दल गंगा में स्नान कर रहा था। अचानक तीन लोग गहरे पानी में डूबने लगे। तभी तीन नाविकों ने देवदूत बनकर गंगा में छलांग लगाई और डूब रहे तीनों पर्यटकों को बचा लिया।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि आंध्र प्रदेश से लगभग 15 पर्यटक काशी दर्शन व पूजन के लिए आए हुए थे। डूबने वाले पर्यटकों की पहचान एस.वी. पांडा, चिन्नी और अनुषा के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि पर्यटकों का समूह गंगा स्नान कर रहा था। तभी एक महिला गहरे पानी में डूबने लगी और उसके बाद एक-एक कर तीन लोग डूबने लगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित