वाराणसी , दिसंबर 13 -- वाराणसी में लंका क्षेत्र स्थित नगवां स्थित इण्टरनेशनल हिन्दू स्कूल में शनिवार को काशी तमिल संगमम् का भव्य आयोजन किया गया।

इस आयोजन का उद्देश्य छात्रों में भाषाई प्रेम जगाते हुए उन्हें तमिल भाषा एवं संस्कृति से परिचित कराना था। कार्यक्रम में तमिल भाषा एवं वहाँ की सांस्कृतिक झलकियाँ छात्रों द्वारा शानदार ढंग से प्रस्तुत की गईं। छात्रों द्वारा शिव आराधना पर आधारित नृत्य प्रदर्शन को दर्शकों ने खूब सराहा।

इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष डॉ. सुमन कुमार मिश्र ने ओहायो, यूएसए से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अपने संदेश में कहा कि काशी तमिल संगमम् 2025 प्रधानमंत्री द्वारा प्रायोजित एक अत्यंत महत्वपूर्ण आयोजन है। यह आयोजन विद्यार्थियों में सांस्कृतिक मैत्री को बढ़ावा देगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित