वाराणसी , जून 14 -- उत्तर प्रदेश में वाराणसी और चंदौली को जोड़ने वाला ऐतिहासिक राजघाट पुल पर मरम्मत कार्य रविवार रात 10 बजे से शुरू होगा। इसके मद्देनजर यह पुल 13 अगस्त तक पूर्ण रूप से बंद वाहनों की आवाजाही के लिए बंद रहेगा। मरम्मत कार्य प्रतिदिन रात 10 बजे से सुबह छह बजे तक चलेगा। इस दौरान किसी भी प्रकार के वाहनों की आवाजाही नहीं होगी।
यातायात पुलिस के अनुसार, लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श के बाद यह निर्णय लिया गया है। आस-पास के संबंधित थानों को निर्देश दिए गए हैं कि मार्ग परिवर्तन का सख्ती से पालन कराया जाए तथा जाम की स्थिति न बनने पाये।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित