हैदराबाद , मई 18 -- राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने तेलंगाना के वारंगल में दो जीवित इंडियन रेड सैंड बोआ सांप बरामद कर अवैध वन्यजीव तस्करी में कथित रूप से शामिल एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

डीआरआई की ओर से सोमवार को जारी बयान के अनुसार हैदराबाद जोनल इकाई के अधिकारियों को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति वारंगल में ग्रे मार्केट में जीवित सांपों की बिक्री करने का प्रयास कर रहा है। सूचना के आधार पर डीआरआई अधिकारियों ने 17 मई को गुप्त भेष में डिकॉय अभियान चलाया और संदिग्ध को चिन्हित स्थान पर पकड़ लिया। तलाशी के दौरान अधिकारियों ने आरोपी के पास मौजूद एक बैग से दो जीवित इंडियन रेड सैंड बोआ (एरिक्स जोह्नी) सांप बरामद किए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित