नयी दिल्ली , मार्च 05 -- वायु सेना ने उसके एक लड़ाकू विमान सुखोई 30 के निर्धारित समय पर वापस नहीं पर आने पर खोज और बचाव अभियान शुरू किया है।

वायु सेना के प्रवक्ता ने गुरुवार देर रात बताया कि एक सुखोई लड़ाकू विमान के निर्धारित समय पर वापस नहीं आने की सूचना मिली है।

इस विमान ने असम के जोरहाट हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी और इससे शाम सात बजकर 42 मिनट पर अंतिम बार संपर्क हुआ था।

प्रवक्ता ने कहा है कि इस बारे में और अधिक जानकारी जुटाई जा रही है। वायु सेना ने विमान का पता लगाने के लिए खोज और बचाव अभियान शुरू कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित