तिरुवनंतपुरम,11जुलाई(वार्ता) केरल के मुख्यमंत्री वी डी सतीशन ने वायनाड सुरंग हादसे की जांच के लिए पांच सदस्यीय समिति का गठन किया है।
गौरतलब है कि वायनाड के मेप्पाडी में कल्लाडी सुरंग निर्माण स्थल पर मलबे के नीचे दबने की घटना में सात लोगों की मौत हो गयी थी।
इस हादसे की जांच के लिए पांच सदस्यों की एक विशेषज्ञ समिति का गठन किया है। जिसमें डॉ. सी.पी. राजेंद्रन, डॉ. विष्णुदास और डॉ. पी. पुगाझेंडी शामिल हैं।
यह समिति अनुबंध के नियमों के उल्लंघन और पर्यावरण/वन विभाग से मिली मंज़ूरी के नियमों के पालन की जांच करेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित