नयी दिल्ली , जुलाई 27 -- विदेश मंत्रालय ने यूक्रेन के यहां स्थित राजदूत को तलब कर वाणिज्यिक पोत एम वी ओमोरफी पर हमले में ण्कोक भारतीय नाविक की मौत की घटना पर भारत का विरोध जताया है।

मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि यूक्रेन के राजदूत डॉ. ओलेक्सांद्र पोलिशचुक को आज तलब किया गया और वाणिज्यिक पोत एमवी ओमोरफी पर हुए हमले को लेकर कड़ा विरोध जताया गया। इस हमले में पोत पर सवार एक भारतीय नागरिक की दुखद मौत हो गयी थी। मंत्रालय ने इस घटना पर गंभीर चिंता जतायी और वाणिज्यिक पोतों पर इस तरह के हमलों की कड़ी निंदा की। साथ ही, समुद्री नौवहन की सुरक्षा, आज़ादी और अंतरराष्ट्रीय व्यापार पर इनके बुरे प्रभाव का भी उल्लेख किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित