बारां , मई 23 -- राष्ट्र स्तरीय वाटरशेड महोत्सव-2025 में बारां जिले के युवाओं ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रौशन किया है।
प्रतियोगिता की रील, वीडियो श्रेणी में राज्य के पांच विजेताओं में से बारां के तीन प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करके बड़ी उपलब्धि हासिल की। प्रतियोगिता में रोहित कश्यप ने द्वितीय स्थान, मोहम्मद आसिफ ने तृतीय और सुभाष कश्यप ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया।
राज्य सरकार की ओर से तीनों विजेताओं को 50-50 हजार रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गयी।
विजेता रोहित कश्यप ने बताया कि उन्हें इस प्रतियोगिता के बारे में सोशल मीडिया से पता चला। उन्होंने प्रतियोगिता के नियमों का पालन करते हुए पूरी मेहनत से वीडियो बनायी एवं सोशल मीडिया पर अपलोड की। विभाग द्वारा जब उन्हें विजेता होने की सूचना दी गई तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
वाटरशेड महोत्सव का उद्देश्य जल संरक्षण, भू-संरक्षण और प्राकृतिक संसाधनों के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना था, जिसमें देशभर में पूरे देश में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाइ योजना, जलसंभर विकास घटक (पीएमकेएसवाई-डब्ल्यूडीसी 2.0) के तहत - बनीं परियोजनाओं पर वीडियो बनाकर इसे सोशल मीडिया पर अपलोड करना था। इसमें देशभर के प्रत्येक राज्य से वीडियो श्रेणी में पांच विजेताओं का चयन किया जाना था। जिन्हें पुरस्कार के रूप में 50 हजार रुपये की राशि दी जानी थी। जिसमें राजस्थान के पांच विजेताओं में से बारां से सर्वाधिक तीन युवाओं का चयन हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित