नयी दिल्ली , जुलाई 26 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कहा कि कुछ ही दिन पहले ग्लासगो में कॉमनवेल्थ गेम्स शुरू हुए हैं। हर देशवासी भारतीय दल को निरंतर अपनी शुभकामनाएं दे रहा है। और वह कामना करते है कि सभी खिलाड़ी और एथलीट बेहतरीन प्रदर्शन करें और लोगों का दिल भी जीतें।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यहां अपने मासिक कार्यक्रम मन की बात में यह बात कही। उन्होंने कहा कुछ ही दिन पहले ग्लासगो में कॉमनवेल्थ गेम्स शुरू हुए हैं। हर देशवासी भारतीय दल को निरंतर अपनी शुभकामनाएं दे रहा है। उनकी कामना है कि सभी खिलाड़ी और एथलीट बेहतरीन प्रदर्शन करें और लोगों का दिल भी जीतें।

श्री मोदी ने कहा, "हमारे युवाओं ने हाल के दिनों में स्पोट्स में कई शानदार उपलब्धियां हासिल की है। बैडमिंटन में पीवी सिंधु जापान ओपन का खिताब जीतने वाली पहली भारतीय बन गई है। उनकी इस उपलब्धि पर पूरे देश को गर्व है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित