, Sept. 21 -- मुंबई, 21 सितंबर (वार्ता फिल्मकार अनुभव सिन्हा ने अपनी आगामी फिल्म में दिग्गज अभिनेत्री वहीदा रहमान की कास्टिंग को लेकर खुलासा किया है।सुधीर मिश्रा निर्देशित इस फिल्म में मनोज बाजपेयी और सौरभ शुक्ला भी अहम भूमिकाओं में हैं।

अनुभव सिन्हा ने बताया कि सुधीर मिश्रा वहीदा रहमान को फिल्म में शामिल करने के लिए बेहद इच्छुक थे। उन्होंने कहा कि वहीदा रहमान फिल्म में वापसी को लेकर अनिश्चित थीं, लेकिन सुधीर ने उन्हें कहानी और किरदार को लेकर भरोसा दिलाया।

अनुभव ने बताया कि उन्होंने भी वहीदा रहमान को मनाने की कोशिश की और उन्हें लखनऊ का बेहतरीन खाना खिलाने का वादा किया। फिल्म की कहानी महात्मा गांधी के जीवन के एक कम चर्चित 21 दिन पर आधारित है।

फिल्म का निर्माण अनुभव सिन्हा और नरेंद्र हिरावत ने ए बनारस मीडियावर्क्स के बैनर तले किया है, जबकि एनएच स्टूडियोज इसे प्रस्तुत कर रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित