चंडीगढ़ , मई 30 -- हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार धानक समाज के सम्मान, अधिकारों और विकास के लिए प्रतिबद्ध है और वर्ष 2029 तक सभी वादें पूरा कर दिये जाएंगे।

श्री सैनी ने चंडीगढ़ में धानक समाज के प्रतिनिधियों के साथ आयोजित बैठक में कहा कि अब तक 63 संकल्प पूरे किए जा चुके हैं, जबकि 153 संकल्पों पर तेजी से कार्य जारी है।

उन्होंने कहा कि 29 जून को भिवानी में संत कबीर जयंती मनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि धानक समाज का इतिहास स्वाभिमान, त्याग और राष्ट्र निर्माण से जुड़ा रहा है तथा समाज ने हर क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने अनुसूचित जातियों के आरक्षण में वंचित वर्गों को विशेष प्रतिनिधित्व देने के लिए 20 प्रतिशत आरक्षित कोटे में से 10 प्रतिशत हिस्सा वंचित अनुसूचित जातियों के लिए निर्धारित किया है। इसे सामाजिक न्याय की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित