नयी दिल्ली , मार्च 07 -- वर्ल्ड पीस फोरम (डब्ल्यूपीएफ) के पूर्व महासचिव येन श्वेतोंग ने चेतावनी दी है कि संरक्षणवादी नीति, बढ़ते राजनीतिक झगड़े और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) की तरक्की से वैश्विक आर्थिक और राजनीतिक व्यवस्था में व्यवधान पैदा हो रहा है, जिससे अंतरराष्ट्रीय संबंध प्रभावित हो रहे हैं।
श्री श्वेतोंग ने यूनीवार्ता से बातचीत में अमेरिकी टैरिफ पॉलिसी के असर पर कहा कि पारंपरिक मुक्त व्यापारिक ढ़ांचा पहले ही बहुत कमजोर हो चुका है। विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) के नियमों के तहत विकसित देशों से आम तौर पर टैरिफ 10 प्रतिशत से कम रखने की उम्मीद की जाती है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समय अमेरिका द्वारा लगाए गए टैरिफ उन स्तरों से अधिक हो गए और कई देशों ने बदले की कार्रवाई शुरू कर दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित