टलहासी (अमेरिका) , जनवरी 11 -- भारत के लंबी दूसरी के धावक गुलवीर सिंह वर्ल्ड क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप 2026 में सीनियर पुरुषों की दौड़ में 40वें स्थान पर रहे।
अमेरिका के फ्लोरिडा प्रांत के टलहासी शहर में शनिवार को हुई इस चैंपियनशिप में 30:39 सेकंड समय के साथ 40वें स्थान पर रहे। यह गुलवीर सिंह के करियर में क्रॉस कंट्री रेस में उनका दूसरा सबसे अच्छा समय था, इससे पहले उन्होंने दो साल पहले बेलग्रेड में हुई पिछली वर्ल्ड क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप में 30:07 का समय निकाला था। गुलवीर के साथी भारतीय एथलीट सावन बरवाल 31:37 का समय निकालकर टलहासी 2026 में 60वें स्थान पर रहे।
टोक्यो 2020 ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता युगांडा के जैकब किप्लिमो ने 28:18 का समय निकालकर लगातार तीसरा वर्ल्ड क्रॉस कंट्री खिताब जीता। इथियोपिया के बेरिहू अरेगावी 18 सेकंड पीछे रहे और लगातार तीसरी बार किप्लिमो के बाद दूसरे स्थान पर रहे। केन्या के डेनियल एबेन्यो 28:45 का समय निकालकर तीसरे स्थान पर रहे।
वर्ल्ड क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप 2026 में पुरुषों की सीनियर रेस की एंट्री लिस्ट में 123 एथलीट शामिल थे, जिनमें से 114 ने फिनिश लाइन पार की।
इस बीच, मिश्रित रिले स्पर्धा में, भारत के अजय कुमार सरोज, पूजा, यूनुस शाह और अंकिता 24:13 का समय लेकर 12वें स्थान पर रहे। इससे पहले वर्ल्ड क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप में किसी भी भारतीय टीम ने मिक्स्ड रिले स्पर्धा में हिस्सा नहीं लिया था।
यह वर्ल्ड क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप का 46वां संस्करण था, लेकिन मिश्रित रिले 2017 से इस कार्यक्रम का हिस्सा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित