वर्धा , जुलाई 16 -- महाराष्ट्र के वर्धा जिले में 12 वर्षीय बच्ची का खून से लथपथ शव बुधवार देर रात गांव से सटे एक फार्म हाउस में पाया गया। पुलिस अधिकारियों ने गुरूवार को यह जानकारी दी।

सावंगी पुलिस स्टेशन के अधिकारियों ने बताया कि पीड़िता का खून से लथपथ शव बुधवार देर रात गांव से सटे एक फार्महाउस में पाया गया। बच्ची का सिर कुचल दिया गया था। शव निर्वस्त्र अवस्था में मिला था, इसलिए यौन उत्पीड़न की आशंका जताई जा रही है।

प्रारंभिक जानकारी से यह संकेत मिला है कि बच्ची दोपहर में पास के एक विद्यालय से घर लौटी थी और जब उस पर हमला हुआ तब वह अकेली थी। पुलिस ने बताया कि मृतक बच्ची के परिजन कृषि मजदूर के रूप में काम करते हैं। खेतों से लौटने और बच्ची को अचेत अवस्था में पाने के बाद उन्होंने पुलिस को सूचित किया। उसे घटनास्थल पर ही मृत घोषित कर दिया गया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

श्री भोयार ने कहा "यह मामला दर्ज कर लिया गया है और तीन संदिग्ध आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। " मौत के कारणों का पता लगाने के लिए फोरेंसिक निष्कर्ष सहित अन्य विवरण की प्रतीक्षा है। इस घटना से गांव में भारी आक्रोश है और परिवार में गहरा शोक व्याप्त है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित