पटना , मार्च 28 -- राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) से जुड़ी कुल 26 परियोजनाओं को पूरा करने की दिशा में पथ निर्माण विभाग वन विभाग की 711.92 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहन करेगा।
इन परियोजनाओं को पूरा किए जाने के बाद इसे वन विभाग को हस्तानांतरित करके इस पर व्यापक पौधरोपण की भी वृहद योजना तैयार की गई है।
विभागीय सचिव पंकज कुमार पाल ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग की परियोजनाएं राज्य की कनेक्टिविटी, निवेश एवं समग्र आर्थिक विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। इन्हें निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के लिए संबंधित विभाग समन्वित रूप से कार्यरत हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित