देहरादून , फरवरी 19 -- उत्तराखंड के वन्य मंत्री सुबोध उनियाल ने गुरुवार को कालागढ़ स्थित हाथी कैम्प का निरीक्षण कर, वहां हाथियों के रखरखाव, आहार व्यवस्था, स्वास्थ्य परीक्षण एवं प्रशिक्षण संबंधी व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
उन्होंने महावतों द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी लेने के साथ संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि हाथियों के स्वास्थ्य परीक्षण नियमित रूप से सुनिश्चित किए जाएं तथा उनके पोषण, व्यायाम और देखभाल के मानकों को और अधिक सुदृढ़ किया जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित