बारां , अगस्त 14 -- राजस्थान में उद्योगपति एवं इंटेक एडवाइजरी समिति के अध्यक्ष विष्णु साबू ने कहा है कि 'वंदे मातरम्' केवल एक गीत नहीं, बल्कि भारत की स्वतंत्रता क्रांति का प्राणतत्व और हमारी राष्ट्रीय अस्मिता का संवाहक है।

श्री साबू बारां में शुक्रवार को कला, साहित्य, संस्कृति और पुरातत्व विभाग और भारतीय सांस्कृतिक निधि (इंटेक) वराह नगरी बारां अध्याय के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम्' के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वर्तमान युवा पीढ़ी को इस ऐतिहासिक चेतना से जोड़ना और देश की सांस्कृतिक धरोहर को अक्षुण्ण रखना हम सभी का परम दायित्व है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित