भरतपुर , जनवरी 13 -- राजस्थान में धौलपुर के सरमथुरा थाना क्षेत्र में झिरी गांव में में आठ जनवरी को वन्यजीव चंबल सेवर रेंज के वनरक्षक जितेंद्र सिंह शेखावत की ट्रेक्टर से कुचलकर हत्या के मामले में पुलिस ने तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि इस घटना में संलिप्त आरोपी राममूर्ति, दीवान सिंह और धनीराम उर्फ धन्ना को गिरफ्तार किया है। इस मामले में ट्रैक्टर चालक रामसेवक उर्फ चालू को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था।

उल्लेखनीय है कि खनन माफियाओं ने वनरक्षक जितेंद्र सिंह शेखावत की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या कर दी गयी थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित