सुपौल , अगस्त 30 -- बिहार में सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र में रविवार को वज्रपात की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।पुलिस सूत्रों ने बताया कि मिरजवा पंचायत के वार्ड संख्या 12 निवासी बेचनदेव मुखिया (38) बकरी चराने गया था। इसी दौरान तेज बारिश के साथ वज्रपात हुआ। इस घटना में बेचनदेव मुखिया की झुलसकर मौत हो गई।
सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित