भागलपुर , जून 04 -- बिहार में भागलपुर जिले के एकचारी दियारा थाना क्षेत्र में गुरुवार को आकाशीय बिजली (वज्रपात) की चपेट में आने से मां-बेटी की मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को यहां बताया कि इस क्षेत्र के चटैया लक्षमिनिया गांव के पास खेत में आज मां और बेटी मक्के की फसल काट रही थी,तभी अचानक तेज गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरा और दोनों उसकी चपेट में आकर मौके पर ही दम तोड़ दिया।

सूत्रों ने बताया कि मृत मां-बेटी की पहचान पूनम देवी 40 वर्ष एवं सुप्रिया कुमारी 15 वर्ष के रुप में हुई है और वह लक्ष्मीनिया गांव की रहने वाली थी।इधर हादसे की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को अपने कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर के जवाहरलाल नेहरु मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है।

इस बीच भागलपुर के अपर समाहर्ता दिनेश राम ने बताया कि आपदा प्रबंधन के तहत मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता मुहैय्या कराई जा रही है। खराब मौसम में लोगों को अपने घर से बाहर निकलने से परहेज़ करना चाहिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित