धर्मशाला , अगस्त 23 -- हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री शांता कुमार ने रविवार को सवाल उठाया कि क्या स्वतंत्रता के 80 वर्ष बाद भी भारत मोहम्मद अली जिन्ना और मुस्लिम लीग के तय किये गये रास्ते पर चलता रहेगा।
श्री कुमार ने वंदे मातरम् को लेकर उठे विवाद पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि 1937 तक पूरा गीत गाया जाता था, जब जिन्ना और मुस्लिम लीग ने उन दो अंतरों (स्टैंजा) पर आपत्ति जतायी थी, जिनमें हिंदू देवियों लक्ष्मी और दुर्गा का संदर्भ था।
उन्होंने कहा कि इसके बाद कांग्रेस ने एक प्रस्ताव पारित किया और आधिकारिक रूप से इस्तेमाल किये जाने वाले संस्करण से उन दो अंतरों को हटा दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित