बारां , अक्टूबर 31 -- लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शनिवार को राजस्थान में बारां में कोटा रोड स्थित खेल संकुल से रन फोर यूनिटी में बड़ी संख्या में लोगों ने दौड़ लगाई।
दौड़ से पूर्व जिला कलक्टर बालमुकुंद असावा एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक अंदासु ने सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण और दीप जलाते हुए श्रद्धासुमन अर्पित करके नमन किया। साथ ही सभी को राष्ट्रीय एकता और मतदान की शपथ दिलाई। इसके पश्चात राष्ट्रीय एकता के नारों के बीच श्री असावा और श्री अंदासु ने हरी झंडी दिखाकर रन फोर यूनिटी को रवाना किया और स्वयं भी साथ में दौड़े।
डीजे वाहन पर देशभक्ति गीतों की गूंज के साथ यह दौड़ कोटा रोड, चारमूर्ति चौराहा, प्रताप चौक, धर्मादा चौराहा तथा यहां से इसी मार्ग से होते हुए वापस खेल संकुल पहुंची।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित