पटना, मार्च 16 -- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के कार्यालय में आयोजित दावत-ए-इफ्तार में शामिल हुए।
दावत-ए-इफ्तार का आयोजन लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केन्द्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान की ओर से किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री कुमार को श्री पासवान ने साफा भेंटकर अभिनंदन किया।
मुख्यमंत्री श्री कुमार सहित सभी रोजेदारों ने प्रदेश, समाज और देश में अमन-चैन, शांति एवं भाईचारा का माहौल कायम रहने की दुआ मांगी।
कार्यक्रम से पूर्व मुख्यमंत्री श्री कुमार ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व. रामविलास पासवान के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित किया।
इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहम्मद जमा खान, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री संजय कुमार सिंह, जनता दल यूनाईटेड (जदयू) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह सांसद संजय कुमार झा, लोजपा (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य व्यक्ति एवं बड़ी संख्या में रोजेदार उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित