उदयपुर , जून 24 -- राजस्थान में सरकार की योजनाओं एवं प्रमुख योजनाओं का त्वरित लाभ जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से गत 12 जून से अब तक आयोजित 2905 शिविरों में लाखों की तादाद में आम जन को राहत पहुंचायी गयी है।

आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को बताया कि विभिन्न विभागों द्वारा आयोजित शिविरों में अब तक राजस्व विभाग द्वारा नामांतरण के 43 हजार 345, सीमाज्ञान एवं पत्थरगड़ी के 11 हजार 241, आपसी सहमति से विभाजन के 6,032, राजस्व अभिलेख शुद्धिकरण के 46 हजार 828, जाति,मूल निवास/हैसियत प्रमाण पत्र के 83 हजार 533, रास्ते संबंधी 3,937 और अतिक्रमण हटाने संबंधी 1,555 मामलों का निस्तारण किया गया।

ग्रामीण विकास विभाग ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्रथम किश्त के 8,453, द्वितीय किश्त के 15 हजार 026 और तृतीय किस्त जारी करने के 13 हजार 106 मामलों का निस्तारण किया गया। इसके साथ ही वीबीजीरामजी योजना के तहत 40 हजार 044 कार्य प्रस्ताव प्राप्त किए गए और 9,171 स्वयं सहायता समूह गठित किये गये।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित