नयी दिल्ली , जुलाई 24 -- लोकसभा में शुक्रवार को कारगिल दिवस की 27वीं वर्षगांठ पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गयी।
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कार्यवाही शुरू होते ही सदन को कारगिल दिवस के बारे में सूचित करते हुए कहा कि कारगिल विजय दिवस हम 26 जुलाई को मनाते हैं लेकिन उस दिन अवकाश होने की वजह से इस संबंध में सदन को आज ही अवगत करा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि दिनाकं 26 जुलाई 2026 को कारगिल दिवस की 27वीं वर्षगांठ है। यह दिन हमारे भारतीय सशत्र बलों के अदम्य साहस, अप्रितम शौर्य और सर्वोच्च बलिदान का प्रतीक है। यह सभा भारतीय सशत्र बलों के के वीर जवानों को श्रद्धापूर्वक नमन करती है जिन्होंने अत्यधिक दुर्गम पर्वतीय क्षेत्रों, विषम परिस्थियों और प्रतिकूल मौसम की प्रवाह न करते हुए अद्वितीय योगदान दिया और अपना सर्वोच्च बलिदान देकर देश की अखंडता और संप्रभुता की रक्षा की।
उन्होंने कहा कि संपूर्ण राष्ट्र मातृभूमि की रक्षा में अपना सर्वोच्च न्योछावर करने वाले अमर सहीदों का सदैव ऋणी रहेगा। यह सदन उन वीर शहीदों के परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित