नयी दिल्ली , मार्च 08 -- लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक समाचार पत्र की ओर से यहां कनॉट प्लेस में आयोजित ऑल-वुमेन बाइक रैली 2026 को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर उन्होंने सभी देशवासियों को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएँ दीं और महिलाओं की भूमिका को राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण बताया।
श्री बिरला ने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर भारत के नव निर्माण तक महिलाओं ने हर क्षेत्र में सशक्त नेतृत्व दिया है। उन्होंने कहा कि आज भारत की महिलाएँ पंचायत से लेकर संसद तक नेतृत्व कर रही हैं और देश के विकास की मजबूत आधारशिला बन रही हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित