जयपुर , सितम्बर 25 -- राजस्थान की राजधानी जयपुर के लोकभवन में शुक्रवार को राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम्' के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में राष्ट्रव्यापी अभियान "नमामि भारतम्" का आयोजन हुआ।
इस अवसर पर राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे और लोकभवन के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने इस दौरान सामूहिक "वंदे मातरम्" का सम्पूर्ण गान किया।
इस मौके श्री बागडे ने कहा कि एक स्वर-एक संकल्प-एक भारत' की भावना के साथ वंदे मातरम् के गौरवशाली इतिहास से जन जन को जोड़ने के लिए "नमामि भारतम्" महत्वपूर्ण अभियान है। यह मां भारती को नमन करते हुए राष्ट्र सर्वोपरि की भावना का नाद है। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव डॉ. पृथ्वी भी मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित